1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने चली बड़ी चाल, देखते रह गए पीएम शहबाज शरीफ, अब पाकिस्तान के 65% हिस्से में कराने पड़ेंगे चुनाव

इमरान खान ने चली बड़ी चाल, देखते रह गए पीएम शहबाज शरीफ, अब पाकिस्तान के 65% हिस्से में कराने पड़ेंगे चुनाव

 Edited By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 18, 2022 11:20 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 11:20 am IST

Pakistan Imran Khan: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की है कि अगस्त 2023 में सरकार का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगला आम चुनाव होगा।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान- India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान Image Source : AP

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित घोषणा की कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में उनकी पार्टी की सरकारें 23 दिसंबर को प्रांतीय विधानसभाएं भंग कर देंगी ताकि नए सिरे से चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो सके। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान ने शनिवार शाम लाहौर स्थित अपने आवास से वीडियो लिंक के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि केवल नए सिरे से चुनाव ही देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं। 

इस दौरान पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री भी खान के साथ थे। उन्होंने प्रांतीय विधानसभाओं को भंग करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा, “हम दिवालिया होने की ओर बढ़ रहे हैं और केवल नए सिरे से और निष्पक्ष चुनाव ही पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।” प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की है कि अगस्त 2023 में सरकार का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगला आम चुनाव होगा। 

खान ने कहा कि पीएमएल-एन गठबंधन सरकार देश भर में नए सिरे से चुनाव कराने के लिए सहमत हो या नहीं, उनकी घोषणा से यह सुनिश्चित होगा कि दोनों विधानसभाओं के भंग होने के बाद पाकिस्तान के 65 फीसदी हिस्से में चुनाव कराने पड़ेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश