1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया तिब्बत, आधीरात डर कर घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया तिब्बत, आधीरात डर कर घरों से बाहर भागे लोग

 Published : May 12, 2025 03:08 am IST,  Updated : May 12, 2025 03:08 am IST

तिब्बत की धरती आधीरात को भूकंप के झटकों से डोल उठी। भूकंप इतना ताकतवर था कि लोगों को घर से बाहर भागना पड़ा।

भूकंप की सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
भूकंप की सांकेतिक फोटो Image Source : X

तिब्बतः तिब्बत में आधीरात बाज आज करीब दो बजे भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। भूकंप के जोरदार झटकों से तिब्बत थर्रा उठा है। भूकंप इतना अधिक शक्तिशाली था कि आधीरात को सो रहे तिब्बती लोगों को डर कर घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह 02.41 बजे (आईएसटी) तिब्बत में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। आरंभिक तौर पर भूकंप से नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश