Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UN ने भी माना "भारत तलाश रहा वैश्विक समस्याओं का समाधान", इधर चित्त है चीन और पस्त पाकिस्तान

UN ने भी माना "भारत तलाश रहा वैश्विक समस्याओं का समाधान", इधर चित्त है चीन और पस्त पाकिस्तान

Written By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Jan 30, 2023 08:10 am IST, Updated : Jan 30, 2023 03:33 pm IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी वैश्विक समस्याओं से जूझ रहे विश्व के लिए भारत को उम्मीद की किरण माना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा है कि युद्ध, आतंकवाद, महंगाई,महामारी, ऊर्जा और खाद्य संकट का सामना कर रहे दुनिया के तमाम देशों की हालत खस्ता हो चुकी है। बावजूद भारत दुनिया के लिए उम्मीद बना है

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत- India TV Hindi
Image Source : AP नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत

India Searching Global Problems Solutions Says UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी वैश्विक समस्याओं से जूझ रहे विश्व के लिए भारत को उम्मीद की किरण माना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा है कि युद्ध, आतंकवाद, महंगाई,महामारी, ऊर्जा और खाद्य संकट का सामना कर रहे दुनिया के तमाम देशों की हालत खस्ता हो चुकी है। इसके बावजूद भारत दुनिया के लिए उम्मीद बना है। सिर्फ भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जो उक्त सभी वैश्विक समस्याओं का समाधान खोज रहा है। कोरोसी ने कहा कि सभी देश अपने आप में मस्त या पस्त हैं, लेकिन भारत दूसरों के लिए समाधान खोज रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता का भारत प्रबल हकदार है।

तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे साबा कोरोसी ने कहा कि दुनिया कई तरह की मुश्किलों से जूझ रही है। इनमें से कोरोना महामारी, महंगाई, युद्ध और आतंकवाद प्रमुख है। भारत इन सभी समस्याओं का समाधान तलाश रहा है। ताकि इससे जूझ रहे दूसरे देशों का संकट कम हो सके। भारत सरकार विकास के लिए एकजुटता स्थिरता और विज्ञान की तकनीकि से वैश्विक समस्याओं का हल निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जानता है कि दुनिया तेजी से बदल रही है। इस दौरान भारत जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। विश्व के साथ ही साथ भारत भी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन वह सभी के लिए समाधान ढूंढ़ने का प्रयास कर रहा है। साबा कोरोसी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आए हैं।

दुनिया में भारत का अलग स्थान

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने माना है कि दुनिया में भारत की अपनी एक अलग छवि और अलग स्थान है। ग्लोबल साउथ के देशों में भी भारत का अलग मुकाम है। वह अग्रणी देशों में शुमार है। इन दिनों चीन कोरोना महामारी से जूझ रहा है। साथ ही साथ आर्थिक मंदी भी झेल रहा है। वहीं उसका दोस्त पाकिस्तान गरीबी और भुखमरी के संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह धराशाई हो चुकी है और वह बिलकुल कंगाल हो चुका है। पाकिस्तान के लोगों में आटे और रोटी के लिए जंग चल रही है। पड़ोसी की हालत यह हो गई है कि उसे कोई देश कर्ज देने तक को तैयार नहीं है। मगर इस दौरान भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। वह दुनिया पर छाये संकटों का समाधान तलाश रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी भारत यात्रा काफी उम्मीद भरी है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र और भारत के विचारों में काफी समानताएं हैं। हमारा इस पर एक विचार है कि दुनिया कैसी दिखे, किस तरह के परिवर्तन जरूरी हैं और वैश्विक संगठनों और खुद के रुख को कैसे बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं भारत में सहयोग की उम्मीद से आया हूं। आपको बता दें कि साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी तक भारत की यात्रा पर हैं।

यह भी पढ़ें...

जेलेंस्की मांग रहे थे विमान, जर्मनी ने तोड़ दिया गुमान; जानें क्यों लगा पुतिन से दोस्ती का आरोप?

यूक्रेन युद्ध में बड़ा उलटफेर, अमेरिका के कहने पर किमजोंग ने दिया अपने दोस्त पुतिन को झटका!

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement