1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस रेस्तरां में पेट्रोल बम से हमला, 12 लोग घायल

पेरिस रेस्तरां में पेट्रोल बम से हमला, 12 लोग घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2017 10:57 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 10:57 am IST

पेरिस में एक रेस्तरां में लूटपाट की नाकाम कोशिश के बाद फेंके गए मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) के कारण छह पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोग घायल हो गए।

petrol bomb blast in paris restaurent- India TV Hindi
petrol bomb blast in paris restaurent

पेरिस: पेरिस में एक रेस्तरां में लूटपाट की नाकाम कोशिश के बाद फेंके गए मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) के कारण छह पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोग घायल हो गए। (VIDEO: नफरत पर हावी हुई ममता, इज़राइली नर्स ने कराया फिलिस्तीनी बच्चे को स्तनपान)

मिरर के मुताबिक, रविवार रात को उत्तरी उपनगर ऑबरविलियर्स में एक पांच मंजिला इमारत में स्थित रेस्तरां में फेंके गए पेट्रोल बम के कारण इमारत में आग की लपटें फैल गईं। हमले में तीन लोग बुरी तरह जल गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पीड़ितों को बचाने के प्रयास में छह पुलिस अधिकारी भी मामूली रूप से घायल हो गए। एक स्वतंत्र पत्रकार ने ट्विटर पर कहा कि लूटपाट की कोशिश नाकाम होने के कारण यह आगजनी की गई। फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश