1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. क्या ब्रिटेन के पूर्व पीएम को मिसाइल से उड़ाना चाहते थे पुतिन?...स्वयं बोरिस जॉनसन ने किया यह सनसनीखेज दावा

क्या ब्रिटेन के पूर्व पीएम को मिसाइल से उड़ाना चाहते थे पुतिन?...स्वयं बोरिस जॉनसन ने किया यह सनसनीखेज दावा

 Published : Jan 30, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 03:34 pm IST

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पुतिन के ऊपर एक बड़ा आरोप लगाकर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। पूर्व प्रधानमंत्री का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन उन्हें वर्ष 2022 में मिसाइल हमले से उड़ा देना चाहते थे। जॉनसन का दावा है कि पुतिन ने उन्हें इसकी धमकी भी दी थी

ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल)- India TV Hindi
ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (फाइल) Image Source : AP

लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पुतिन के ऊपर एक बड़ा आरोप लगाकर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। पूर्व प्रधानमंत्री का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन उन्हें वर्ष 2022 में मिसाइल हमले से उड़ा देना चाहते थे। जॉनसन का दावा है कि पुतिन ने उन्हें इसकी धमकी भी दी थी और यह धमकी यूक्रेन पर फरवरी में हुए रूस के हमले से पहले ही दी गई थी। जॉनसन के इस दावे से दुनिया हैरान रह गई है। उन्होंने यह दावा बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "पुतिन बनाम द वेस्ट" में किया है।  

बोरिस जॉनसन का दावा है कि पुतिन ने उनसे फोन पर काफी देर तक लंबी बात की थी और इसी दौरान उन्होंने मुझे मिसाइल हमले से मारने की धमकी दी थी। पूर्व पीएम ने कहा कि यह उस वक्त की बात है जब दुनिया भर के नेता रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोकना चाह रहे थे। मगर पुतिन यूक्रेन पर हमला करने को आमादा थे। उन्होंने कहाकि  बात ही बात में पुतिन ने मुझे कहा कि "बोरिस मैं तुम्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन इतना समझ लो कि आपके लिए सिर्फ एक मिसाइल काफी है। इसमें सिर्फ 1 मिनट ही लगेगा। इस प्रकार पुतिन ने जान से मारने की धमकी थी। " क्या वाकई पुतिन बोरिस जॉनसन को मिसाइल से उड़ा देने की धमकी थी या फिर वह ब्रिटेन पर मिसाइल हमला करने की धमकी दे रहे थे। खैर मामला जो भी हो, लेकिन दोनों ही परिस्थितियों में यह काफी गंभीर मसला हो जाता है। बोरिस जॉनसन के इस खुलासे ने सबको दंग कर दिया है।  

पुतिन पर आधारित है बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री वर्ष 2014 में पुतिन द्वारा क्रीमिया पर आक्रमण से लेकर वर्ष 2022 तक वैश्विक नेताओं से उनकी बातचीत पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर भी केंद्रित है। बोरिस जॉनसन ने इसमें बताया है कि उन्होंने संघर्ष से बचने के लिए पुतिन को प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी थी। डॉक्यूमेंट्री में दर्शाए गए कंटेंट के अनुसार ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात भी की थी। जॉनसन ने पुतिन द्वारा खुद को धमकी दिए जाने के अलावा कई अन्य अहम जानकारियों भी बीबीसी को साझा किया है, जो पुतिन से ही संबंधित हैं। डॉक्यूमेंट्री के तथ्यों के सामने आते ही ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में हलचल पैदा हो गई है। बीबीसी की एक और डॉक्यूमेंट्री खासी चर्चा में है, जिसे गुजरात दंगों और राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री व मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में रखकर बनाई गई है। भारत से लेकर ब्रिटेन तक बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री का विरोध हो रहा है।

यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर भी पुतिन ने किया था सवाल

ब्रिटेन के के पूर्व पीएम के अनुसार पुतिन ने कहा, 'बोरिस, आप कहते हैं कि यूक्रेन जल्द ही नाटो में शामिल नहीं होने जा रहा है ... क्या जल्द ही है?', और मैंने कहा, 'ठीक है, यह निकट भविष्य के लिए नाटो में शामिल नहीं होने जा रहा है। आप इसे अच्छी तरह से जानते हैं, '' जॉनसन ने पुतिन के साथ कॉल के बारे में कहा कि यह काफी लंबे समय तक चली थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देर तक बात हुई। तभी पुतिन ने कहा कि ब्रिटेन तक मिसाइल पहुंचने में सिर्फ एक मिनट ही लगेंगे। इससे ज्यादा कुछ नहीं। आपको बता दें कि ब्रिटेन के तत्कानलीन पीएम बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन का दौरा भी किया था। उन्होंने इस दौरान जेलेंस्की से मुलाकात करके उन्हें युद्धक सामग्री समेत अन्य मदद पहुंचाई थी। इससे पुतिन आग बबूला हो गए थे।

यह भी पढ़ें...

चीन ने हासिल कर ली यह विशेष "चिप" तो खतरे में होगी दुनिया, जापान-नीदरलैंड और अमेरिका रोकने में जुटे

गुजरात दंगे और PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ ब्रिटेन की सड़कों पर उबला हिंदुस्तान, BBC के दफ्तर तक तूफान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश