1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. समर्थन घटने से टूटने लगा यूक्रेन का हौसला, अब यूरोप के 50 नेता स्पेन में देंगे कीव को भरोसा

समर्थन घटने से टूटने लगा यूक्रेन का हौसला, अब यूरोप के 50 नेता स्पेन में देंगे कीव को भरोसा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 05, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Oct 05, 2023 07:02 pm IST

यूरोपीय देशों का समर्थन कम होने से यूक्रेन रूस के साथ जंग में ठंडा पड़ने लगा है। जेलेंस्की इस बात से परेशान हैं कि अब आगे उन्हें युद्धक सामग्री कैसे मिलेगी। सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन ही मजबूती से जेलेंस्की को समर्थन दे रहे हैं। बाकी देश अब सोचने लगे हैं कि आखिर जेलेंस्की को कब तक वह हथियार देते रहेंगे।

व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति- India TV Hindi
व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति Image Source : AP

रूस-यूक्रेन युद्ध के 20 महीने के करीब हो जाने के बाद अब यूक्रेन का समर्थन घटने लगा है। पश्चिमी और यूरोपी देश भी यूक्रेन का समर्थन करते थक चुके हैं। ऐसे में रूस के साथ जंग में जेलेंस्की का हौसला टूटने लगा है। जेलेंस्की को एक बार फिर यूरोपीय और पश्चिमी सहयोगियों से हथियार और युद्धक सामग्री समेत हौसले के भी जरूरत है। ऐसे में स्पेन के ग्रेनाडा में लगभग 50 यूरोपीय नेता बृहस्पतिवार को इस बात पर जोर देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं कि वे यूक्रेन के साथ खड़े हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन को समर्थन देने का पश्चिमी संकल्प कुछ हद तक कमजोर दिखाई दे रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) मंच की बैठक में मौजूद हैं। मंच का गठन फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर किया गया था, जिसने महाद्वीप के राजनीतिक एजेंडे को काफी हद तक बदल दिया और महाद्वीप में शांति एवं स्थिरता पर लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को मूल रूप से कमजोर कर दिया था।

यूरोपीय संघ और अमेरिका में आंतरिक कलह

यूक्रेन के मुद्दे पर अब अमेरिका और यूरोपीय संघ में भी एक मत नहीं है। इससे जेलेंस्की की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जनीतिक, आर्थिक और सैन्य समर्थन के बावजूद, यूक्रेन क्षेत्र को रूसियों के आक्रमण से मुक्त कराने की कोशिश गतिरोध की स्थिति में है। इस बीच, अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों के भीतर आंतरिक कलह के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दृढ़ विरोध में दरारें दिखाई दी हैं। ग्रेनाडा में नेता हालांकि इस बात पर ज़ोर देना चाहते हैं कि वे यूक्रेन के साथ एकजुट हैं और यूरोपीय नेता व्यक्तिगत रूप से जेलेंस्की को यह संदेश देंगे, जो बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। (एपी) 

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की आक्रामता से डरा ओटावा, भारत-कनाडा विवाद पर नई दिल्ली-वाशिंगटन के संबंध खराब होने का दावा ह्वाइट हाउस से खारिज

कनाडा नहीं, ये लंदन है...ब्रिटिश पीएम ऋषि सूुनक ने खालिस्तानियों को दिखाई औकात, भारतीय दूतावास के हमलावर का यूं किया इलाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश