1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया की सड़कों पर जल्द ही दौड़ेगी उबर की स्वचालित कारें

कैलिफोर्निया की सड़कों पर जल्द ही दौड़ेगी उबर की स्वचालित कारें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 09, 2017 01:27 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 01:27 pm IST

सैक्रामेंटो: उबर की स्वचालित कारें फिर से कैलिफोर्निया की सड़कों पर दौड़ेगी। फिलहाल कंपनी की कार में यात्रियों को बिठाने की कोई योजना नहीं है। कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग ने जानकारी दी कि उबर

california outlines regulations to allow self driving cars...- India TV Hindi
california outlines regulations to allow self driving cars on the open road

सैक्रामेंटो: उबर की स्वचालित कारें फिर से कैलिफोर्निया की सड़कों पर दौड़ेगी। फिलहाल कंपनी की कार में यात्रियों को बिठाने की कोई योजना नहीं है। कैलिफोर्निया के मोटर वाहन विभाग ने जानकारी दी कि उबर को दो वॉल्वो एसयूवी परीक्षण के लिए सार्वजनिक सड़कों पर उतारने की बुधवार को अनुमति दी गई। एजेंसी की प्रवक्ता जेसिका गोंजालेज ने बताया कि नियामकों ने बैकअप चालक के रूप में 48 लोगों को कार में बैठने की अनुमति दी है ताकि कार में कोई खराबी आने की स्थिति में इसे नियंत्रित किया जा सके।

इससे दिसंबर से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है जब मोटर वाहन विभाग ने उबर के 16 वाहनों का पंजीकरण रद्द करते हुए परीक्षण बंद करा दिया था। उबर ने कल एक बयान में कहा कि उसकी अभी अपनी स्वचालित कार में यात्रियों को बिठाने की योजना नहीं है।

कंपनी ने यह नहीं बताया कि कैलिफोर्निया में वोल्वो कारों का परिचालन कब से शुरू होगा। इस मंजूरी के साथ ही उबर ऐसी 26वीं कंपनी बन गई है जिसे कैलिफोर्निया में अपने स्वचालित वाहन के परीक्षण की अनुमति दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश