1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यूएस कैपिटोल में 'lockdown', पुलिस एवं ट्रंप समर्थकों के बीच हुई झड़प, ट्रंप बोले- नहीं करेंगे हार स्वीकार

यूएस कैपिटोल में 'lockdown', पुलिस एवं ट्रंप समर्थकों के बीच हुई झड़प, ट्रंप बोले- नहीं करेंगे हार स्वीकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2021 07:57 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 09:07 am IST

जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटोल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की।

यूएस कैपिटोल में 'lockdown', पुलिस एवं ट्रंप समर्थकों के बीच हुई झड़प, ट्रंप बोले- नहीं करेंगे हार स- India TV Hindi
यूएस कैपिटोल में 'lockdown', पुलिस एवं ट्रंप समर्थकों के बीच हुई झड़प, ट्रंप बोले- नहीं करेंगे हार स्वीकार Image Source : AP

वाशिंगटन. अमेरिका में कैपिटोल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को ‘‘लॉक्ड डाउन’’ (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया। कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि ‘‘बाहरी सुरक्षा खतरे’’ के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता।

पढ़ें- पढ़ें- पाकिस्तान को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान

जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटोल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। कैपिटोल के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटोल की सीढ़ियों के नीचे लगे अवरोधक तोड़ दिए। कैपिटोल पुलिस ने बताया कि इलाके में एक संदिग्ध पैकेट भी मिला है।

पढ़ें- Corona Vaccine की डोज लेने के बाद बेहोश हुई नर्स, देखिए वीडियो

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वह चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं। ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा , ‘‘जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ’’ ट्रंप ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश