1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने चीन के कुछ उत्पादों पर लगाई रोक, पांच WRO जारी किया

अमेरिका ने चीन के कुछ उत्पादों पर लगाई रोक, पांच WRO जारी किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 07:14 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 03:20 pm IST

अमेरिका ने चीन के कुछ प्रोडक्ट्स पर रोक लगाते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।

china, US- India TV Hindi
अमेरिका ने चीन के कुछ उत्पादों पर लगाई रोक, पांच WRO जारी किया Image Source : FILE

अमेरिका ने चीन के कुछ प्रोडक्ट्स पर रोक लगाते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है। ये सभी प्रोडक्ट चीन के झिंजियांग विगर स्वायत्त क्षेत्र में तैयार किये जाते थे जहां चीनी सरकार द्वारा वहां के धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता था। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की तरफ से पांच Withhold Release Orders जारी किये गए हैं। 

चीन के शिनजियांग प्रांत में जबरन मजदूरी या लोगों का शोषण कर बनाए गए उत्पादों पर यह आदेश लागू होगा। यानि यहां बने उत्पादों पर पांच तरह की छूट नहीं मिलेगी। अमेरिका का कहना है कि इस इलाके में चीन लगातार मानवाधिकारों उल्लंघन कर रहा है। चीन उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रहा है इसलिए यहां तैयार किये गए उत्पादों को लेकर यह फैसला किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश