1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में दो भारतीय छात्रों की संदिग्ध हालत में मौत, दोनों भारत के इस राज्य के रहने वाले

अमेरिका में दो भारतीय छात्रों की संदिग्ध हालत में मौत, दोनों भारत के इस राज्य के रहने वाले

 Published : Jan 15, 2024 04:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 04:59 pm IST

अमेरिका में रहने वाले दो भारतीय स्टूडेंट्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दोनों भारत के इस राज्य के रहने वाले हैं। दोनों अमेरिका के ​कनेक्टिकट में अपने आवास पर रहते थे।

अमेरिका में दो भारतीय छात्रों की मौत- India TV Hindi
अमेरिका में दो भारतीय छात्रों की मौत Image Source : FILE

America News: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले दो छात्र हाल में अमेरिका में अपने कनेक्टिकट स्थित आवास में मृत पाए गए। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। छात्रों की पहचान तेलंगाना के वानपार्ती के जी.

दिनेश (22) और आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के निकेश (21) के रूप में की गयी है। तेलंगाना के छात्र के परिवार के सदस्यों को उसकी तथा अमेरिका में उसके साथ रह रहे छात्र की मौत की वजह का कुछ पता नहीं चला है। दिनेश के परिवार के सदस्यों ने कहा, ‘दिनेश के पास के कमरे में रहने वाले उसके मित्रों ने शनिवार रात हमें फोन किया और उसकी तथा उसके साथ रह रहे छात्र की मौत की सूचना दी। हमें अभी नहीं पता है कि उनकी मौत कैसे हुई।’

दोनों छात्र अमेरिका में साथ रहते थे

परिवार के एक सदस्य के अनुसार, दिनेश 28 दिसंबर 2023 को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के कनेक्टिकट गया था जबकि निकेश कुछ दिन बाद पहुंचा था। संयोग से दोनों एक-दूसरे को जानते थे और अमेरिका जाने के बाद एक साथ रहने लग गए थे। दिनेश के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने दिनेश के शव को भारत लाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी की मदद मांगी है।

मृत​क परिजनों से की मुलाकात

वानापार्ती की विधायक मेघा रेड्डी ने मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने छात्र का शव अमेरिका से भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की है। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है। दिनेश के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनका निकेश के परिवार के सदस्यों से कोई संपर्क नहीं है क्योंकि दोनों हाल में ही अमेरिका गए थे। वहीं, श्रीकाकुलम जिला प्रशासन के पास भी अभी तक निकेश की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश