1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. अब Whatsapp नहीं Dr. Whatsapp कहिए जनाब!

अब Whatsapp नहीं Dr. Whatsapp कहिए जनाब!

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 10, 2015 11:13 am IST,  Updated : Jul 11, 2015 12:18 pm IST

नई दिल्ली: अगर आप बीमार पड़ते हैं तो अपने फैमली डॉक्टर और नजदीकी मेडिकल स्टोर जाने के अलावा Whatsapp भी एक विकल्प है। Whatsapp पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल नेटवर्किंग साइट को

अब Whatsapp से भी होगा...- India TV Hindi
अब Whatsapp से भी होगा बीमारी इलाज!

नई दिल्ली: अगर आप बीमार पड़ते हैं तो अपने फैमली डॉक्टर और नजदीकी मेडिकल स्टोर जाने के अलावा Whatsapp भी एक विकल्प है। Whatsapp पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल नेटवर्किंग साइट को मरिजों के इलाज के लिए इस्तेमाल करते है जैसे इलाज के बारे में निर्देशित करना, सर्जरी के बाद आवश्यक सुझाव देना और अन्य चिकित्सकीय सुझाव देना।

दिल्ली के इंडियन स्पाइन इंजरिज सेंटर में चिकित्सकीय निदेशक व स्पाइन रोग प्रमुख डॉक्टर एच. एस. छाबड़ा ने कहा, "मरीजों तक पहुंचने के लिए हम Whatsapp, Skype और Viber का इस्तेमाल करते हैं। Whatsapp पर 180 से अधिक मरीज हमसे संपर्क में हैं, जबकि स्काइप पर 30, जो ऑनलाइन परामर्श का फायदा उठा रहे हैं।"

साल 2012 दिसंबर में अनिल कालरा (27) की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी ऑपरेशन के बाद डॉक्टर करीब 6 सप्ताह तक रोज 45 मिनट तक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते थे। डॉ.छाबड़ा ने कहा, "कालरा का मामला इंटरनेट तथा सोशल मीडिया की महत्ता को दर्शाता है।"

दिल्ली में IVF सेंटर चलाने वाली महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना धवन बजाज भी मरीजों के इलाज के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा, "अपने मरीजों के साथ रचनात्मक वार्ता के लिए मैं Twitter, Facebook और Youtube का इस्तेमाल करती हूं।

हाल में अमेरिका में किए गए एक सर्वे में लगभग 57 फीसदी लोगों ने Facebook तथा E-mail पर अपने डॉक्टरों तक पहुंचने में दिलचस्पी जताई है।

यह भी पढ़ें

Whatsapp में डिलीट हो गए मैसेज ऐसे वापस पाएं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।