1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लूट के 37 लाख नकद और 90 लाख के गहने बरामद, पकड़े गए 10 आरोपी, पान मसाला व्यापारी के घर पर हुई थी वारदात

लूट के 37 लाख नकद और 90 लाख के गहने बरामद, पकड़े गए 10 आरोपी, पान मसाला व्यापारी के घर पर हुई थी वारदात

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 30, 2025 11:27 am IST,  Updated : Nov 30, 2025 11:47 am IST

झारसुगुड़ा पुलिस ने पान मसाला व्यापारी के घर लूट मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित कुल 10 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गहने और लाखों की नकदी बरामद की गई है।

कुल 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।- India TV Hindi
कुल 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा की झारसुगुड़ा पुलिस ने 19 नवंबर को पान मसाला कारोबारी मुकेश बुचवानी के घर और दुकान में हुई सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा किया है। इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल 10 लोगों को पकड़ा गया है। जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने करीब दो साल पहले ही इस वारदात की योजना तैयार कर ली थी और पूरे घटनाक्रम को बेहद सोच समझकर अंजाम दिया। लुटेरे लगभग तीन घंटे तक घर में बंदूक और चाकू की नोक पर घर के लोगों को बंधक बनाकर कीमती सामान समेटते रहे।

करोड़ों की बरामदगी

पुलिस को कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में लूटा गया माल वापस मिला है, जिसमें ₹37,27,000 नकद , ₹66,56,000 के लगभग सोने के जेवर और ₹24,77,000 की कीमत वाली चांदी के गहने और सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने तीन देसी तमंचे, 12 जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो कार, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संजय सिंह, आकाश उर्फ राधाकांत काहनर, अशोक कुमार पंडा, जगबंधु बेहेरा, काह्ना चरण स्वाइन, सनत उर्फ आनंद राय, जीतू उर्फ जितेंद्र साहू, पिंकी उर्फ सुशीला मेहेर के रूप में हुई है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। 

चेहरा ढंककर गए थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, वारदात के दिन आरोपी चेहरे ढंककर पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी पर हमला कर उनका हाथ घायल किया और इसके बाद घर में घुसकर बुजुर्ग सहित दो महिलाओं समेत सभी परिजनों को बांध दिया। इसके बाद गिरोह ने घर में मौजूद कीमती सामान, नकद और गहनों को लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसके आधार पर पुलिस की कई टीमों ने तफ्तीश शुरू की। तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर सभी आरोपी पकड़े गए। पुलिस अब गिरोह के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच कर रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

इंडिया गेट पर प्रदर्शन का हैदराबाद से कनेक्शन, इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़े थे प्रदर्शनकारी; जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

VIDEO: दिल्ली के वसंत कुंज में मर्सिडीज कार का दिखा कहर, रेस्तरां के 3 कर्मचारियों को रौंदा; 1 की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।