1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Meghalaya News: जेल कर्मियों पर हमलाकर भागे चार कैदियों को भीड़ ने पकड़ा, पिटाई के दौरान हुई मौत

Meghalaya News: जेल कर्मियों पर हमलाकर भागे चार कैदियों को भीड़ ने पकड़ा, पिटाई के दौरान हुई मौत

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Sep 12, 2022 08:39 am IST,  Updated : Sep 12, 2022 08:39 am IST

Meghalaya News: मेघालय की जेल से भागे चार कैदियों की रविवार को पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में भीड़ ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

Mob Lynching- India TV Hindi
Mob Lynching Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मेघालय की जेल से भागे चार कैदियों को भीड़ ने पकड़ा
  • लाठी-डंडों से जमकर पीटा, सभी कैदियों की मौत

Meghalaya News: मेघालय की जेल से भागे चार कैदियों की रविवार को पश्चिमी जयंतिया हिल्स जिले में भीड़ ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जोवाई जेल से छह कैदी शनिवार को जेल कर्मियों पर हमला कर भागे थे, जिनमें से पांच कैदी रविवार को करीब 70 किलोमीटर दूर शांगपुंग गांव पहुंचे। गांव के प्रमुख आर राबोन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जब एक कैदी चाय की दुकान पर खाना खरीदने के लिए पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और आसपास के लोगों को सूचित कर दिया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने कैदियों का नजदीकी जंगल तक पीछा किया। इसके बाद उन्हें पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

पिटाई का वीडियो आया सामने

घटना का कथित वीडियो सामना आया है, जिसमें आक्रोशित ग्रामीण कैदियों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। राबोन ने कहा कि भीड़ के हमले में चार कैदियों की मौत हो गई, जबकि एक बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस महानिरीक्षक जे के मराक ने कहा, ‘‘यह सच है कि ग्रामीणों के एक समूह ने जेल से भागे चार कैदियों को पकड़ लिया था और उसके बाद उनकी पिटाई की। हमारे अधिकारी मौके पर गए हैं और विस्तृत सूचना का इंतजार है।’’

कौन है आई लव यू तलंग ?

उन्होंने कहा कि ''हम उनकी पहचान का पता लगा रहे हैं, लेकिन मुझे बताया गया है कि आई लव यू तलंग मृतकों में शामिल है। आई लव यू तलंग और रमेश डाखर को अगस्त में टैक्सी ड्राइवरों दमेहिपैया पपेंग और फुलमून खरसाहनोह की हत्याओं में गिरफ्तार किया गया था।''   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।