1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कंझावला कांड: सीएम केजरीवाल ने मृत लड़की के परिजनों को इतने लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया, कही ये बात

कंझावला कांड: सीएम केजरीवाल ने मृत लड़की के परिजनों को इतने लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया, कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 03, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 05:13 pm IST

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कंझावला कांड में मृत लड़की के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि मां को न्याय दिलवाएंगे और बड़े से बड़ा वकील हायर करेंगे। इसके अलावा बीमार मां का पूरा इलाज करवाएंगे।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE

नई दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने कंझावला कांड में मृत लड़की अंजलि के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा, 'पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उनकी मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवाएंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपए का मुआवजा देंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे।'

अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई

कंझावला कांड में मृत लड़की अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें बताया गया है कि अंजलि से रेप नहीं हुआ है और उसके सिर और रीढ़ की हड्डी बुरी तरह डैमेज हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अंजलि के सिर, रीढ़, दोनों निचले अंगों में मौत के पहले लगी चोट की वजह से ब्लीडिंग हुई थी। सभी चोटें वाहन के एक्सीडेंट और घिसटने की वजह से लगने की आशंका जताई गई है। इस मामले में आखिरी रिपोर्ट जल्द ही मिलेगी और मामले की जांच जारी है। 

दिल्ली के स्पेशल सीपी एसपी हुड्डा ने बताया, 'मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मृतक लड़की का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट में मौत का अस्थाई कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों लगी चोट से ब्लीडिंग बताया गया है। सभी चोटें ब्लंट फोर्स, वाहन दुर्घटना और घसीटने के कारण लगी हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट इशारा करती है कि यौन हमले की वजह से कोई चोट नहीं लगी है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।