Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीः स्प्रिंगडेल्स स्कूल के वार्षिक समारोह में रजत शर्मा ने की शिरकत, डीपफेक को लेकर छात्रों को किया आगाह

दिल्लीः स्प्रिंगडेल्स स्कूल के वार्षिक समारोह में रजत शर्मा ने की शिरकत, डीपफेक को लेकर छात्रों को किया आगाह

Reported By : Anamika Gaur Edited By : Mangal Yadav Published : Nov 08, 2025 08:29 pm IST, Updated : Nov 08, 2025 09:21 pm IST

दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल के वार्षिक समारोह में शिरकत करते हुए इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में डीपफेक को लेकर चैलेंज बढ़ा है।

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

नई दिल्लीः इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने दिल्ली के पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स स्कूल के वार्षिक समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को अवॉर्ड भी दिया। पुरस्कार वितरण के बाद रजत शर्मा ने कहा कि आपके स्कूल के विरासत के बारे में हमने सुना है। कहानी देखी है। 70 साल का इतिहास ब्रिलियंट रहा है। किसी भी इंस्टिट्यूट के लिए 70 साल का सफर तय करना आसान नहीं होता। आपके स्टूडेंट ने बहुत अच्छे तरीके से इसे आज दिखाया और पर्दे के पीछे टीचर्स जो दिए की तरह जलते हैं और स्टूडेंट को आगे बढ़ाते हैं... इन टीचर्स का कोई नाम नहीं होता बल्कि अपने बच्चों के नाम से ये जाने जाते हैं। 

पूरी दुनिया में डीपफेक को लेकर चैलेंज बढ़ा

रजत शर्मा ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की आपने बात की। मैं पूरी दुनिया में जाता हूं और पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। आज के समय में डीपफेक को लेकर चैलेंज बढ़ा है। डीपफेक पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। डीपफेक के जरिए मेरा खुद का वीडियो बनाया गया। इसके लिए हम कोर्ट भी गए। वीडियो डिलीट कराने में 10-12 दिन लगे, लेकिन तब तक 5 मिलियन लोगों ने वो देख लिया और कई लोगों ने पैसे कमा लिए। ऐसा लोगों को मिस लीड करने के लिए किया जाता है और जो क्विक मनी कमाना चाहते हैं, ये उनके लिए नुकसान होता है..।  

वॉर में दो मुल्को को बांटने में डीपफेक का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों के बीच मिस इन्फॉर्मेशन फैलाई जाती है। ना पाकिस्तान हमारी धरती पर आया.. ना हम पाकिस्तान गए मगर कंप्यूटर पर एक अलग लड़ाई लड़ी जाती है। 

बच्चों को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए

बच्चों को संबोधित करते हुए रजत शर्मा ने कहा कि अगर हमें देश को आगे बढ़ाना है पूरी दुनिया को रास्ता दिखाना है तो हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। हमारे देश में ओवरवेट एक बहुत बड़ी समस्या है। बच्चों में हमें इस पर ध्यान देना होगा। बच्चों को यह कहना चाहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हो..जो स्प्रिंगडेल्स स्कूल में पढ़ रहे हैं। मेरा जीवन अभाव में बीता है। यह कहानी कहां से शुरू हुई.. आज आप मुझे टीवी पर देखते हैं। मैं एक समय दूसरे के घर पर टीवी देखने जाता था और एक दिन बाबूजी ने कहा कुछ ऐसा करो कि तुम टीवी पर आओ। आप बहुत बड़े बनेंगे, संपन्न बनेंगे, तब आप मेरे जैसे एक गरीब बच्चे की पढ़ाई का खर्चा उठा लेना। मुझे लगेगा मेरा आपसे बात करना सफल हुआ। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement