1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. इलाहाबाद विश्वविद्यालय डिजिटल मोड में परीक्षा लेगा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय डिजिटल मोड में परीक्षा लेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 03:21 pm IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय इस साल अपने अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन डिजिटल मोड में कराएगा। ये परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी, वहीं अन्य छात्रों को सीधे अगले सेमेस्टर में पदोन्नत किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से पहले नौ दिनों के लिए स्नातक परीक्षाएं आयोजित की थीं।

Allahabad University will take the exam in digital mode - India TV Hindi
Allahabad University will take the exam in digital mode  Image Source : FILE PHOTO

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय इस साल अपने अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन डिजिटल मोड में कराएगा। ये परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी, वहीं अन्य छात्रों को सीधे अगले सेमेस्टर में पदोन्नत किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से पहले नौ दिनों के लिए स्नातक परीक्षाएं आयोजित की थीं।

वहीं बची हुईं परीक्षाएं अब ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। कंट्रोलर ऑफ एक्जामिनेशन द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, जो भी छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें प्रश्नपत्र को आधिकारिक साइट से डाउनलोड करना होगा।परीक्षा की अवधि चार घंटे होगी, जिसमें पेपर लिखने के लिए दो घंटे और कॉपी स्कैन करने और अपलोड करने के लिए दो घंटे दिए जाएंगे।

शेष छात्रों को औसत अंकों के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि पत्र पहले ही जारी कर दिया है जो 8 सितंबर से शुरू होगा और 19 सितंबर को समाप्त होगा।

आधिकारिक साइट पर बीए, बीएससी, बी-कॉम और अन्य स्नातक स्तर के कार्यक्रमों के लिए टाइम टेबल जारी की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन