1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी पॉलिटेक्निक के रिजल्ट हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

यूपी पॉलिटेक्निक के रिजल्ट हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2023 02:06 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 02:06 pm IST

यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

JEECUP REsult- India TV Hindi
यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी Image Source : FREEPIK

यूपी पॉलिटेक्निक के रिजल्ट का इंतजार हुआ खत्म। उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जा सकते हैं और यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है। नतीजों से पहले, जेईईसीयूपी ने परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी। साथ ही ₹100 के शुल्क के भुगतान पर 11 अगस्त तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की थी।

Direct link to download

यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल हैं। इन चरणों का पालन करना होगा:

UP Polytechnic entrance test result 2023: ऐसे करें चेक

उम्मीदवार सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

इसके बाद उम्मीदवार गतिविधि टैब के अंतर्गत रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो लिंक दिए गए हैं। इनमें से एक ओपेन करो।
अब, लॉगिन पेज पर, अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और दिख रहे सुरक्षा पिन डालें।
अंत में लॉग इन करें और यूपी पॉलिटेक्निक 2023 का अपना रैंक/स्कोर कार्ड जांचें।

अन्य जानकारी

जानकारी दे दें कि यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2023 एंट्रेस एग्जाम 2, 3, 4, 5 और 5 अगस्त को तीन पालियों में (सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक) आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें:

G20 Summit: बना लीजिए घूमने का प्लान, इन तारीखों को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस 
एमबीबीएस के बाद अब BTech की पढ़ाई होगी हिंदी में, एसएससी को लेकर केंद्र लिया बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन