1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार में स्कूल से गायब हुए छात्र तो टीचर होंगे जिम्मेदार! ऐप से होगी मॉनिटरिंग

बिहार में स्कूल से गायब हुए छात्र तो टीचर होंगे जिम्मेदार! ऐप से होगी मॉनिटरिंग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2022 02:41 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 02:41 pm IST

नीतीश कुमार ने शिक्षा दिवस समारोह के अवसर पर सरकारी स्कूलों के रियल टाइम मानिटरिंग के लिए बेस्ट प्लस ऐप भी शुरू किया है। जिससे स्कूलों की मॉनिटरिंग का निर्णय लिया गया है।

Bihar School- India TV Hindi
बिहार स्कूल Image Source : PTI

बिहार सरकार अब स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम होने की लेकर कार्रवाई करने की योजना बना रही है। इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस संबंध में पुराने प्रावधान को और सख्त बना दिया गया है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 60 फीसदी से किसी सूरत में कम नहीं होनी चाहिए। यदि मानिटरिंग के दिन स्कूलों में 60 फीसदी से कम बच्चे पाए गए तो प्राचार्य और शिक्षक इसके लिए जिम्मेवार माने जाएंगे।

75 फीसदी बच्चों को लाना होगा स्कूल

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार की सोच अधिक से अधिक छात्रों को ना केवल स्कूल पहुंचाने की है बल्कि उनके नियमित स्कूल आने की आदत डालने की भी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक इसके लिए छात्र और छात्राओं के अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे और उन्हें कम से कम 75 फीसदी बच्चों को स्कूल लाना होगा। हालांकि, इसके लिए वे विद्यालय शिक्षा समिति या विद्यालय प्रबंधन समिति की सहायता ले सकेंगे। बताया गया कि इसके लिए ना केवल शिक्षक, प्रधानाध्यापक बल्कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी तक के दायित्व तय किये गये हैं।

ऐप से होगी मॉनिटरिंग

इन्हे हर एक महीने स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट विभाग को देना होगा। आपको बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी काम नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। नीतीश कुमार ने शिक्षा दिवस समारोह के अवसर पर सरकारी विद्यालयों के रियल टाइम मानिटरिंग के लिए बेस्ट प्लस ऐप भी शुरू किया था। जिससे स्कूलों की मॉनिटरिंग का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।