1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक में फंसा बहुमत का पेंच, जो पार्टी जीतेगी ये 5 सीट वो बना सकती है सरकार

कर्नाटक में फंसा बहुमत का पेंच, जो पार्टी जीतेगी ये 5 सीट वो बना सकती है सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2018 03:55 pm IST,  Updated : May 15, 2018 03:55 pm IST

बीजेपी में भी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान कर्नाटक जा रहे हैं। इस सबके बीच कर्नाटक का सस्पेंस अब भी बरकरार है। कर्नाटक में इस वक्त 5 सीटें ऐसी हैं जिनपर कांग्रेस और जेडीएस आगे चल रही है।

These five seats will decide who will form government in Karnataka- India TV Hindi
कर्नाटक में फंसा बहुमत का पेंच, जो पार्टी जीतेगी ये 5 सीट वो बना सकती है सरकार

नई दिल्ली: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर हो गया है। विधानसभा चुनाव में अभी भी किसी पार्टी को बहुमत नहीं है। बीजेपी बहुमत से 5 सीट दूर है। बीजेपी को सरकार बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस और जेडीएस साथ आ गए हैं। कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की है जिसे जेडीएस ने मंज़ूर कर लिया है।

कांग्रेस के इस दांव के बाद बीजेपी में भी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान कर्नाटक जा रहे हैं। इस सबके बीच कर्नाटक का सस्पेंस अब भी बरकरार है। कर्नाटक में इस वक्त 5 सीटें ऐसी हैं जिनपर कांग्रेस और जेडीएस आगे चल रही है। ये 5 सीटें निर्णायक हैं और जो पार्टी यहां जीतेगी वो सरकार बना सकती है। ये सीटें हैं कुंडगोल, मस्की, पावागड़ा, मलावल्ली और हगरीबोम्मनहल्ली।

गुलाम नबी आजाद ने बेंगलुरु में मंगलवार को कहा, “हमारी टेलीफोन पर देवेगौड़ा जी और उनके बेटे कुमारस्वामी जी से बात हुई है और उन्होंने हमारा ऑफर स्वीकार कर लिया है। जेडीएस इस बारे में फैसला करेगी। उम्मीद है कि आज शाम तक वो राज्यपाल को खत लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे क्योंकि अगर अभी के रुझानों की बात करें तो कांग्रेस, जेडीएस और कुछ सहयोगी दलों को मिलाकर हमारा आंकड़ा बीजेपी से ज्यादा है इसलिए यहां मौजूद नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व को भी इस बारे में पता है और देवेगौड़ा जी और कुमारस्वामी से भी चर्चा हो चुकी है।“

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024