1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Women's Day: पीरियड्स से जुड़े भ्रम दूर करने के लिए मैराथन में शामिल हुए अक्षय

Women's Day: पीरियड्स से जुड़े भ्रम दूर करने के लिए मैराथन में शामिल हुए अक्षय

 Published : Mar 08, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:27 pm IST

मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को दूर करने और लोगों में जागरूकतता लाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को लखनऊ में रन4नाइन मैराथन में शामिल हुए।

1- India TV Hindi
1

लखनऊ: मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को दूर करने और लोगों में जागरूकतता लाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को लखनऊ में रन4नाइन मैराथन में शामिल हुए। अक्षय ने मैराथन में महिला बाइकर्स के एक समूह में शामिल होकर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बाइकर्स के साथ एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में फिल्म 'पैडमैन' के अभिनेता बाइक राइडर्स के साथ पोज देते देखे जा सकते हैं। 

लखनऊ के कई युवा इस रेस में शामिल हुए। 

2
2

आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अक्षय ने पिंक पैंट्स को भी सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा, "रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए, इन बाइकर्स क्वीन्स के साथ रन4नाइन में। बाइकर रानी आज लखनऊ में।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन