1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: ‘मेरा जूता है जापानी’ के गायक मुकेश ने परिवार से बगावत कर रचाई थी शादी

Happy B'day: ‘मेरा जूता है जापानी’ के गायक मुकेश ने परिवार से बगावत कर रचाई थी शादी

 Published : Jul 22, 2016 08:30 am IST,  Updated : Jul 22, 2016 08:31 am IST

मुकेश माथुर ने अपने दर्द भरे नगमों से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है। 'दोस्त-दोस्त ना रहा', 'जीना यहां मरना यहां', 'कहता है जोकर', 'दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई'...

Mukesh
Mukesh

मुकेश फिल्मफेयर पुरस्कार पाने वाले पहले पुरुष गायक थे। उन्हें फिल्म 'अनाड़ी' से 'सब कुछ सीखा हमने', 1970 में फिल्म 'पहचान' से 'सबसे बड़ा नादान वही है', 1972 में 'बेइमान' से 'जय बोलो बेईमान की जय बोलो' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म 1974 में 'रजनीगंधा' से 'कई बार यूं भी देखा है' के लिए नेशनल पुरस्कार, 1976 में 'कभी कभी' से 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मुकेश का निधन 27 अगस्त, 1976 को अमेरिका में एक स्टेज शो के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उस समय वह गा रहे थे- 'एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल'। सचमुच, दुनिया से ओझल हो चुके मुकेश के गाए बोल जग में आज भी गूंज रहे हैं और हमेशा गूंजते रहेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन