1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश करने से किया इनकार, फैंस से कहा- मैंने अपना फैसला ले लिया है...

रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश करने से किया इनकार, फैंस से कहा- मैंने अपना फैसला ले लिया है...

 Written By: PTI
 Published : Jan 11, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 01:53 pm IST

रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही अपना निर्णय उसकी वजह सभी को बता चुके हैं।

Rajinikanth says I have taken my decision- India TV Hindi
रजनीकांत राजनीति में नहीं करेंगे प्रवेश  Image Source : TWITTER: @RAJINIKANTH

अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे और अपने प्रशंसकों से इस पर पुनर्विचार करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की। अभिनेता के प्रशंसकों ने एक दिन पहले यहां प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। 

रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही अपना निर्णय उसकी वजह सभी को बता चुके हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान में राजनीति में प्रवेश के अनुरोध के लिए प्रशंसकों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की अपील की। 

रजनीकांत के फैंस का प्रदर्शन, अभिनेता से की राजनीति में आने की मांग

रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता दबाने के लिए दवा लेते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन