1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरियोग्राफर सरोज खान बनीं सिने डांसर्स एसोसिएशन की ब्रांड एंबेसडर, दिलाएंगी डांसर्स की बेटियों को मुफ्त शिक्षा

कोरियोग्राफर सरोज खान बनीं सिने डांसर्स एसोसिएशन की ब्रांड एंबेसडर, दिलाएंगी डांसर्स की बेटियों को मुफ्त शिक्षा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2019 07:18 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 07:19 pm IST

10 साल की उम्र से ही फिल्मों में डांस कर रहीं वयोवृद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान को सिने डांसर्स एसोसिएशन (सीडीए) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

saroj khan- India TV Hindi
saroj khan

10 साल की उम्र से ही फिल्मों में डांस कर रहीं वयोवृद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान को सिने डांसर्स एसोसिएशन (सीडीए) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सरोज खान ने कहा, "मैंने एक ग्रुप डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और मैंने सीडीए का अपना कार्ड अभी भी संभाल कर रखा है। 

एसोसिएशन के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मैं इसे फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा एसोसिएशन बनाना चाहती हूं। मैं 10 साल की थी, जब मैंने फिल्मों में डांस करना शुरू किया और अपनी जड़ों में लौटने का समय आ गया है और इसके साथ ही जो सुविधाएं मुझे नहीं मिलीं, उसे उपलब्ध कराने का भी वक्त आ गया है।"

सलमान खान ने अजय देवगन को फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के ट्रेलर के लिए दी शुभकामनाएं

सरोज खान ने आगे कहा, "मैं अच्छा काम करने का वादा करती हूं और उन्हें एक दिशा देना चाहती हूं, साथ ही डांसर्स को फिल्म उद्योग में वह सम्मान दिलाना चाहती हूं, जिसके वे हकदार हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन डांसर्स की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन