1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर लिया और लंग छोड़ दिया, करीना कपूर के बेटे के नाम पर फिर क्यों मच रहा बवाल, बंगाल फाइल्स से जुड़ी है इसकी कहानी

तैमूर लिया और लंग छोड़ दिया, करीना कपूर के बेटे के नाम पर फिर क्यों मच रहा बवाल, बंगाल फाइल्स से जुड़ी है इसकी कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 22, 2025 08:07 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 08:07 pm IST

तैमूर लंग इतिहास का वो क्रूर राजा जिसके नाम पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। साथ ही करीना कपूर अपने बेटे के नाम को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। बंगाल फाइल्स से भी इसका कनेक्शन जुड़ा है।

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM@VIVEKAGNIHOTRI, KAREENAKAPOOR

बॉलीवुड के सुपरहिट डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हो गया है और 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के पहले ही सीन से करीना कपूर के बेटे तैमूर का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है। फिल्म के पहले ही सीन में तैमूर के नाम का सीन है जो एक बहस को जन्म देता है। ऐसे में विवेक से इंटरव्यूज के दौरान करीना कपूर के बेटे को लेकर भी नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि  तैमूर का पूरा नाम तैमूर लंग था। तैमूर लंग लंगड़ा हुआ करता था जिसके कारण उसके नाम में लंग की उपाधि जोड़ी गई थी। इस खबर में जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और कौन था तैमूर लंग जिसके नाम से लंग हटाकर करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम रखा है। 

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 को अपने बेटे को जन्म दिया था। लेकिन जब उन्होंने बेटे तैमूर के नाम का खुलासा किया तो पूरे देश में एक बहस छिड़ गई थी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। लंबे समय तक सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर विवाद छिड़ा रहा और  समय के साथ मामला ठंडा पड़ गया। इस नाम को लेकर देश की कई बुद्धिजीवी फिल्मी हस्तियों ने आपत्ति जताई और इसे गलत करार दिया। अब बीते दिनों विवेक अग्निहोत्रि की फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर के  शुरुआती सीन्स में ही तैमूर नाम को लेकर एक बहस देखने को मिली। इसके बाद एक बार फिर करीना का बेटा  सुर्खियां बटोरने लगा। अब इसी को लेकर  एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। 

कौन था तैमूर लंग?

तैमूर, जिसे तैमूर के नाम से भी जाना जाता है, भारत के विभिन्न क्षेत्रों पर पूरी तरह से आक्रमण करने में अपनी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। युद्ध के मैदान में अपना एक पैर गंवाने के कारण उसे तैमूर लंग कहा जाता था। उसे आम तौर पर मध्य एशिया के कुछ हिस्सों पर आक्रमण करने के लिए जाना जाता है और वह दुनिया के सबसे बड़े विजेताओं में से एक बनने का सपना भी देखता था। जल्द ही उसका सपना उसका जुनून बन गया और उसने भारत के एक बड़े हिस्से पर आक्रमण किया। कुछ अध्ययनों और जर्नल लेखों का दावा है कि तैमूर का मुख्य इरादा सिर्फ भारत पर आक्रमण करने तक ही सीमित नहीं था, बल्कि भारतीय जनता के धर्म को हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित करना भी था। तैमूर के आक्रमण आज तक ज्ञात सबसे बुरे आक्रमणों में से एक थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन