1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. वरुण बडोला के पिता और टीवी एक्टर वीएम बडोला को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती

वरुण बडोला के पिता और टीवी एक्टर वीएम बडोला को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती

 Published : Aug 09, 2019 11:11 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 11:11 am IST

वरुण बडोला के पिता और सीनियर कलाकार वी एम बडोला स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं।

वीएम बडोला-वरुण बडोला- India TV Hindi
वीएम बडोला-वरुण बडोला

मुंबई: टीवी एक्टर वरुण बडोला के लिए ये वक्त बहुत कठिन है उनके पिता वीएम बडोला अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू डिटेक्ट हुआ है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 83 साल के वीएम बडोला 4 दिन से बीमार थे जब उन्हें अस्पताल ले जाकर उनका ब्लड टेस्ट किया गया तो पता चला उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है।

वरुण बडोला और उनकी पत्नी राजेश्वरी सचदेवा की दिन और रातें अस्पताल में कट रही हैं, दोनों पिता की सेवा में लगे हैं। दोनों लगातार उनकी सेवा में लगे हैं। उम्र की वजह से उनका इम्यून सिस्टम वीक है और दवाइयों का असर होने में वक्त लग रहा है।

Birthday Special: 'शाका लाका बूम बूम' से बॉलीवुड में एंट्री तक इस तरह हुआ हंसिका मोटवानी का ट्रांसफार्मेशन

अच्छी बात ये है कि उनकी हालत में सुधार है और वो जल्द ही ठीक होकर घर वापस आ जाएंगे। हम भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। 

विश्व मोहन बडोला की बात करें तो वो दिग्गज थियेटर आर्टिस्ट रहे हैं, इसके अलावा वो टोटल सियापा, जोधा अकबर, स्वदेश और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Happy Birthday Mahesh Babu: ऐसी है महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की Love Story

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन