1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: 'राहुल गांधी के साथ स्टेज पर न चढ़ने दिया गया तो फूट-फूट कर रोए पप्पू यादव', जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: 'राहुल गांधी के साथ स्टेज पर न चढ़ने दिया गया तो फूट-फूट कर रोए पप्पू यादव', जानिए वायरल दावे की सच्चाई

 Published : Jul 19, 2025 07:41 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 07:43 pm IST

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का फूट-फूट कर रोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पप्पू यादव का इस तरह रोने वीडियो कब का है? रोने की क्या वजह है? इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में ये सारा कुछ जानिए...

पप्पू यादव का वायरल वीडियो- India TV Hindi
पप्पू यादव का वायरल वीडियो Image Source : BIHARIBABU1431/X

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म में कई तरह के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई फोटो और वीडियो गलत दावों के साथ शेयर किए जाते हैं। ऐसे ही भ्रामक पोस्ट की इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम सत्यता की जांच करती है। 

क्या हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहारी बाबू नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्स यूजर द्वारा लिखा गया, 'भारी बेइज्जती है यार, पप्पू यादव को राहुल गांधी के साथ स्टेज पे चढ़ने नहीं दिया गया तो पप्पू यादव रोने लगे।'

वायरल वीडियो
Image Source : BIHARIBABU1431/Xवायरल वीडियो

वायरल दावे की जांच - पड़ताल

इस वायरल दावे का फैक्ट चेक किया गया। वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया गया। जांच के दौरान ABP न्यूज के यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली, जो 6 सितंबर 2018 को पब्लिश हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पप्पू यादव एक रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बिहार मुजफ्फरपुर में उनके काफिले पर हमला हुआ। मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव भावुक हो गए और रोते हुए कहा कि उन पर जाति पूछकर हमला किया गया। 

मीडिया के सामने रोते हुए पप्पू यादव
Image Source : ABP NEWS/YOUTUBEमीडिया के सामने रोते हुए पप्पू यादव

फर्जी निकला वायरल दावा

जांच में पता चला कि सांसद पप्पू यादव के भावुक होकर रोने का यह वीडियो 7 साल पुराना है। ये घटना साल 2018 की सितंबर महीने की है। बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरते वक्त उनके काफिले पर हुए हमले के बाद की घटना को अब फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में दावा फर्जी निकला है। इसका हाल की घटना से कोई भी संबंध नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।