Published : Jun 26, 2025 04:05 pm IST, Updated : Jun 26, 2025 04:05 pm IST
1/8Image Source : Instagram
24वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते 'अनुपमा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अपनी रेटिंग से सबको चौंका दिया है। वहीं बाकी टीवी शोज को अपनी जगह बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। इस हफ्ते टॉप 5 में पहले स्थान पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। इस शो ने कई बेहतरीन शोज को पछाड़ दिया है। हालांकि, 'गुम है किसी के प्यार में' को अब तक के सबसे कम नंबर मिले हैं।
2/8Image Source : Instagram
दिलीप जोशी स्टारर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस हफ्ते पहले स्थान पर है। भूतनी एपिसोड से शो को जबरदस्त फायदा हुआ है। इस हफ्ते शो को 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
3/8Image Source : Instagram
रूपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' इस हफ्ते दूसरे स्थान पर खिसक गई है। मुंबई में अनु की नई जर्नी दर्शकों को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर पा रही है। लोग राही और प्रेम के ट्रैक से भी खुश नहीं हैं। हालांकि, जिस तरह से अनु वापस ट्रैक पर आ रही हैं। उससे दर्शक खुश नजर आ रहे हैं। शो को 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
4/8Image Source : X
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस हफ्ते तीसरा स्थान हासिल किया है। अरमान और अभिरा फिर से मिल गए हैं और दर्शक अब उनका फिर से मिलन देखना चाहते हैं। शो को 2.0 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
5/8Image Source : Instagram
कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा को शो 'उड़ने की आशा' इस हफ्ते चौथे स्थान पर है। सचिन और सायली की कहानी अभी तक सबकी पसंदीदा बनी हुई है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि हालिया ट्रैक दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाया है। शो को 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
6/8Image Source : Instagram
श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर 'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' पांचवें स्थान पर है। शो के लीप लेने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। अब कहानी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शो को 1.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
7/8Image Source : X
परम सिंह और भाविका शर्मा का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को अब तक के सबसे कम नंबर मिले हैं। इसे सिर्फ 0.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। वहीं छठे स्थान पर मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर और सातवें स्थान पर लाफ्टर शेफ्स 2 है।
8/8Image Source : Instagram
हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी के 'बड़े अच्छे लगते हैं' नया सीजन को 0.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। हालांकि, लोगों को शो के शुरुआती नंबरों से ज्यादा की उम्मीद थी।