स्मार्ट टीवी कहीं हैक तो नहीं हो रहा, ऐसे पहचानें और बचाएं अपनी और परिवार की प्राइवेसी
स्मार्ट टीवी कहीं हैक तो नहीं हो रहा, ऐसे पहचानें और बचाएं अपनी और परिवार की प्राइवेसी
आजकल ज्यादातर घरों में स्मार्ट टीवी होते हैं और अगर ये हैक हो जाएं तो आपकी प्राइवेसी का कबाड़ा हो सकता है, इन संकेतों से जानें कि आपका टीवी हैक तो नहीं हो गया है।
Published : Jan 01, 2026 11:53 pm IST, Updated : Jan 01, 2026 11:53 pm IST
1/5Image Source : Freepik
स्मार्ट टीवी पर पॉप-अप ऐडवर्टाइजमेंट और अजीब मैसेज अगर बार-बार आ रहे हैं तो इसका एक कारण हो सकता है कि आपका स्मार्ट टीवी हैक हो चुका है। संदिग्ध वेबसाइट खुलने के साथ अगर पॉप-अप ऐडवर्टाइजमेंट रिपीट हो रहे हैं तो आपके टीवी में ऐडवेयर वायरस हो सकता है।
2/5Image Source : Samsung
टीवी में ऐसे ऐप्स आना जो आपने इंस्टॉल नहीं किए या उनकी सेटिंग्स में अपने आप बदलाव होना टीवी हैक होने का एक बड़ा संकेत है। हैकर्स ने अगर आपके टीवी का एक्सेस ले लिया है तो वो इस तरह के बदलाव कर सकते हैं।
3/5Image Source : Xiaomi
स्मार्ट टीवी में माइक्रोफोन तो होता ही है जिससे वॉइस कमांड पर टीवी चलते हैं, इसके अलावा अगर टीवी में इन-बिल्ट कैमरा है और इसके फंक्शन स्ट्रेंज बिहेव करें जैसे बिना कमांड के टीवी चल जाए या कैमरा लाइट ऑन हो तो तुरंत इस पर ध्यान दें और टीवी को चेक करवाएं कि ये कहीं हैक तो नहीं हो गया है।
4/5Image Source : Xiaomi
कई बार हैक किया गया TV दूसरे सर्वर से जुड़कर डेटा भेजता रहता है तो अगर आपके टीवी चलाने से इंटरनेट स्लो हो रहा है या डेटा बेहद फास्ट स्पीड से खत्म होने लगे तो इसके पीछे यही वजह हो सकती है कि आपका स्मार्ट टीवी शायद हैक हो गया हो।
5/5Image Source : Hisense
टीवी के बैकग्राउंड में कुछ फिशी यानी संदिग्ध चलने से भी टीवी पर असर पड़ता है और इसके बारे में आपको सजग रहना चाहिए कि कहीं आपका टीवी अनजान तरीके से बिहेव तो नहीं कर रहा जैसे कि चैनल का अचानक बदल जाना या इसके ऐप्स सेटिंग्स में कुछ बदलाव दिखना।