1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कपकपाती ठंड में इस मसाले के काढ़े से बॉडी रहेगी गर्म, रोज़ाना रात को पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

कपकपाती ठंड में इस मसाले के काढ़े से बॉडी रहेगी गर्म, रोज़ाना रात को पीने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 01, 2024 03:43 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 03:44 pm IST

कड़ाके की ठंड में लोग अक्सर मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में अपने आप को इनसे बचाने के लिए आप इस मौसम में इन मसालों से बने काढ़ा को पीना शुरू करें।

kadha in winter - India TV Hindi
kadha in winter Image Source : SOCIAL

दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।  ऐसे में अगर आप भी मौसमी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो आप अपने किचन की तरफ रुख करें। आपके किचन में ऐसे कई मसाले पाए जाते हैं जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ आपकी सेहत की बेहतरीन देखभाल करते हैं। लहसुन, अजवाइन और लौंग ऐसे ही मसाले हैं जो न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि आपके  सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।   सर्दी के मौसम में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए आप इन मसालों से बना काढ़ा पीना शुरू करें। इससे कोई भी बीमारी आपके आसपास भी नहीं फटकेगी।

गुणों की खान है अजवाइन और लहसुन

अजवाइन में कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फैट, प्रोटीन, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, मैंग्नीज, आयोडीन और कॉपर जैसे तत्व और खनिज पाए जाते हैं। अजवायन का काढ़ा पीने पर पेट को फायदा मिलता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाता है जिससे शरीर को अनेक रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। वहीं लहसुन सर्दियों में आपके बॉडी को गर्म रखने का काम करता है। तुलसी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है यह आपके कमजोर इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

ऐसे बनाएं जीरा-लहसुन और लौंग का काढ़ा

जीरा अजवाइन और लौंग का काढ़ा बनाना बेहद आसान है। एक बाउल में एक ग्लास पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच अजवाइन मिलाएं। अब इसमें 2 लहसुन की कलियाँ कद्दूकसकर  डालें। उसके बाद तुलसी का पत्ता, 2 लौंग भी डालें। अब उबाल आने तक इस पानी को पकाएं। जब पानी उबलकर आधा हो जाये तो गैस बंद कर दें। अब इस पानी को छानकर रात के समय सोने से पहले पियें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सर्दियों में ये सब्जियां आपकी हड्डियों को रखेंगी मजबूत, जॉइंट्स का दर्द होगा छू-मंतर, आज से ही डाइट में करें शामिल

सर्दियों में बढ़ जाती है हार्ट अटैक की समस्या, फिटनेस फ्रीक भी हो रहे हैं शिकार; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।