नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को कोविड-19 की परिस्थितियों और तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप (Covin App) बनाया है जिस पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगी। साथ ही आपको अपने आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर को भी अपडेट रखना होगा। दरअसल, प्रक्रिया के अनुसार जिन दिन आपको कोरोना वैक्सीन लगना है उस दिन अपके मोबाइल पर मैसेज आएगा, पर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
CoWIN ऐप पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन
CoWIN ऐप गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त होगा और यूजर्स इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तरह के चार्जेज नहीं लिए जाएंगे। CoWIN पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले इस ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पूरी जरूरी जानकारी डालकर अपना नाम रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आइडेंटिटी कार्ड जरूरी होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ऐप पर दी गई गाइडलाइन्स जरूर पढ़ लें। इस ऐप पर अपना नाम रजिस्टर करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए टाइमिंग और डेट के बारे में भी आपसे जानकारी ली जाएगी। बता दें कि CoWIN ऐप के जरिए आप यूनिक हेल्थ आईडी भी जनरेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड में ऐसे चेक करें कौन सा मोबाइल नंबर है रजिस्टर्ड या करें अपडेट
ऐसे लें ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट
कोविड-19 टीकाकरण को लेकर कोविन एप पर 79 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें प्रधानमंत्री को बताया गया कि (Covin App) कोविन एप पर अब तक 79 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है, जिन्हें शुरुआत में टीका दिया जाना है।
दो कोरोना वैक्सीन को मिली है मंजूरी
बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) द्वारा देश में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। इन दो कोरोना वैक्सीन में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सिन (Covaxin) शामिल है। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 'Covishield' के उत्पादन के लिए एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है। वहीं, भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ मिलकर ‘Covaxin’ का निर्माण किया है।
ये भी पढ़ें: अब जूते से चलेगी गोली और बॉर्डर पर रोकेगा घुसपैठ, जानिए खासियतें
ये भी पढ़ें: Bird Flu: 10 दिनों तक बंद रहेगा गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट, लाइव बर्ड के आयात पर लगाया बैन
संपादक की पसंद