गुवाहाटी: पुलिस ने ऐन मौके पर उस लड़की को आत्महत्या करने से रोक लिया जिसने फेसबुक पर लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट के अमेरिका में स्थित कार्यालय ने पुलिस को इस बारे में अलर्ट दिया था।
Related Stories
असम पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फेसबुक से कल रात सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की ने अपना स्टेटस अपडेट किया है कि ‘मैं आज खुदकुशी करने जा रही हूं।’ तीस मिनट में उसका पता लगा लिया गया और उसे बचा लिया गया। उसकी और उसके परिवार की काउंसलिंग की गई। वह सुरक्षित है और उनकी देखरेख में है।’’
पुलिस अधिकारियों ने कहा, ‘‘फेसबुक मुख्यालय से सूचना मिली थी। एक जान बचा ली गई।’’
पुलिस की सलाह पर बाद में पोस्ट हटा दिया गया।