1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नववर्ष की पूर्व संध्या पर बजरंग दल, विहिप ने ‘अश्लील’ नृत्य, पार्टियों का विरोध किया

नववर्ष की पूर्व संध्या पर बजरंग दल, विहिप ने ‘अश्लील’ नृत्य, पार्टियों का विरोध किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 07:49 pm IST

संगठनों ने पुलिस विभाग को आगाह भी किया कि नए साल के समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए सीधे वही जिम्मेदार होगा...

new year party- India TV Hindi
new year party

मेंगलुरू: बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर ‘‘अश्लील’’ नृत्य तथा पार्टियों का यह कहते हुए विरोध किया है कि इस दौरान होटलों, पब तथा सार्वजनिक स्थलों पर आयोजनों में शराब तथा मादक पदार्थ परोसे जाते हैं।

दोनों संगठनों ने कहा, ‘‘दक्षिण कन्नड़ जिले में लव जिहाद पहले से ही चल रहा है तथा युवा लड़कियों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल कराने के लिए लुभाया जा रहा है।’’

उन्होंने कल पुलिस आयुक्त टीआर सुरेश को सौंपे पत्र में कहा कि पब या होटलों को इस तरह की डीजे पार्टियां आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। सभी बार रात को 11 बजे तक बंद कर दिए जाने चाहिए।

संगठनों ने पुलिस विभाग को आगाह भी किया कि नए साल के समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के लिए सीधे वही जिम्मेदार होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत