1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बांग्लादेशी अपराधियों ने सीमा चौकी पर हमला कर लूटी बंदूकें, बीएसएफ का एक जवान घायल

बांग्लादेशी अपराधियों ने सीमा चौकी पर हमला कर लूटी बंदूकें, बीएसएफ का एक जवान घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 08:29 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 08:29 am IST

बांग्लादेश के कथित अपराधियों के एक समूह ने बुधवार को बीएसएफ की सीमा चौकी पर हमला कर दो सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीन लिये

Bangladesh Border - India TV Hindi
Bangladesh Border 

शिलांग। बांग्लादेश के कथित अपराधियों के एक समूह ने बुधवार को बीएसएफ की सीमा चौकी पर हमला कर दो सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीन लिये, जबकि एक अन्य समूह ने एक परिवार के मुखिया पर हमला कर परिवार से पैसे और बंदूक लूट ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार देर रात भारत-बांग्लादेश सीमा से पांच किलोमीटर दूर अमदोह और रोंगटीला के निकट हुई। 

पश्चिमी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लाकादोर सियेम ने कहा कि रोंगटीला बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के पास 10-15 बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह ने कथित तौर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की घेराबंदी कर उनपर हमला किया और उनके हथियार छीन लिये। इस दौरान एक जवान घायल हो गया।'' उन्होंने कहा कि बीएसएफ कर्मियों से छीने गए हथियार नजदीकी जंगल से बरामद हुए। 

एसपी ने कहा कि यह घटना देर रात लगभग साढ़े 12 बजे हुई। इससे पहले बांग्लादेशी नागरिकों का एक और समूह रोंगटीला बीओपी के पास अमदोह गांव के प्रताप बरेह के घर में जबरन घुस गया और नकदी, मोबाइल फोन तथा एक एसबीबीएल बंदूक लूट ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत