1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में अबतक करीब पांच करोड़ कोविड-19 जांच की गयी: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में अबतक करीब पांच करोड़ कोविड-19 जांच की गयी: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 09:45 pm IST

मंत्रालय ने कहा कि औसत रोजाना परीक्षण अगस्त के तीसरे सप्ताह के करीब सात लाख से बढ़कर सितंबर के पहले सप्ताह में दस लाख हो गये। 

corona testing in India near 5 crore mark । देश में अबतक करीब पांच करोड़ कोविड-19 जांच की गयी: स्वास- India TV Hindi
Corona testing in India: देश में अबतक करीब पांच करोड़ कोविड-19 जांच की गयी: स्वास्थ्य मंत्रालय Image Source : PTI

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 7.2 लाख परीक्षण कराए जाने के साथ ही देश में अबतक कोविड-19 की करीब पांच करोड़ जांच करायी गयी हैं। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस जांच में तेजी लाये जाने के बाद केवल पिछले दो सप्ताह में 1,33,33,904 परीक्षण किए गए। उसने कहा, ‘‘भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बहुत अधिक जांच हुई। रोजाना परीक्षण क्षमता 11.70 लाख के पार चली गयी है। भारत में अबतक कुल परीक्षण करीब पांच करोड़ (4,95,51,507) हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 7,20,362 जांच की गयीं।’’

उसने कहा कि केंद्र की नीतियां वैश्विक संदर्भ में लगातार उभर रही हैं और लोगों के व्यापक परीक्षण के लिए कई कदम उठाये गये हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हाल ही में सरकार ने अद्यतन एवं संशोधित परामर्श जारी किया है जिसमें ‘मांग पर जांच’ की व्यवस्था की गयी है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को जांच के उच्च स्तर के लिए तौर-तरीके आसान करने के लिए व्यापक लचीलापन प्रदान किया गया है।’’

मंत्रालय ने कहा कि औसत रोजाना परीक्षण अगस्त के तीसरे सप्ताह के करीब सात लाख से बढ़कर सितंबर के पहले सप्ताह में दस लाख हो गये। देश में कोरोना वायरस के मामले 42,04,613 हो गये जबकि अबतक 71,642 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा बैठे । पिछले 24 घंटे में 1016 मरीजों की जान चली गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत