1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 210 नए मामले

उत्तराखंड में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 210 नए मामले

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 08:32 pm IST

उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 210 नए मरीज मिलने से पीडितों की संख्या बढकर 4849 हो गई।

उत्तराखंड में सामने...- India TV Hindi
उत्तराखंड में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 210 नए मामले Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 210 नए मरीज मिलने से पीडितों की संख्या बढकर 4849 हो गई। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 65 ताजा मामले देहरादून जिले में मिले हैं जबकि हरिद्वार में 52, उधमसिंह नगर में 34, टिहरी में 21, उत्तरकाशी में 16 और नैनीताल में 15 मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 3297 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचार करवा रहे मरीजों की संख्या 1459 है।

प्रदेश में कोविड-19 के 38 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 55 है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत