1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: यूपी सरकार में मंत्री और गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग ने खुद को आइसोलेट किया

Coronavirus: यूपी सरकार में मंत्री और गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग ने खुद को आइसोलेट किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 04:08 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग ने खुद क घर में सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। शनिवार को अतुल गर्ग ने कोरोना वायरस की जांच के लिए अपना सैंपल दिया।

Atul garg- India TV Hindi
गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग ने खुद को आइसोलेट किया Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग ने खुद क घर में सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। शनिवार को अतुल गर्ग ने कोरोना वायरस की जांच के लिए अपना सैंपल दिया। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही अतुल गर्ग की जांच रिपोर्ट आ जएगा। बता दें कि अतुल गर्ग हाल ही में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से मिले थे।

आपको बता दें कि गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल उन्होंने अपने आप को घर में एकांतवास में रखा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह अगले 14 दिनों तक आइसोलेशन में ही रहेंगे। घर के सभी 10 लोगों को भी आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है।

लखनऊ के सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंत्री जय प्रताप सिंह सहित 30 लोगों के कल शाम सैंपल लिए गए थे और सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद 15 सैंपल और लिए गए थे, इनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत