1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने गए थे हार्दिक पटेल, विरोध में हुई नारेबाजी तो भागने को हुए मजबूर

Video: आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने गए थे हार्दिक पटेल, विरोध में हुई नारेबाजी तो भागने को हुए मजबूर

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Dec 05, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 10:52 pm IST

हार्दिक पटेल गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय क्लर्क की परीक्षा रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आंदोलनकारी छात्र हार्दिक को देखकर भड़क उठे।

hardik patel- India TV Hindi
छात्रों को बीच हार्दिक पटेल Image Source : TWITTER

गांधी नगर। हार्दिक पटेल, बेहद कम उम्र में गुजरात की सियासत में एक बड़ा नाम बनकर उभरने वालों में हार्दिक पटेल की गिनती हमेशा होगी। जिस हार्दिक पटेल के कहने पर कभी जहां गुजरात रुक गया था, उसी हार्दिक पटेल को आज छात्रों ने भागने को मजबूर कर दिया।

दरअसल हार्दिक पटेल गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय क्लर्क की परीक्षा रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन आंदोलनकारी छात्र हार्दिक को देखकर भड़क उठे और उनके विरोध में नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने हार्दिक को वापस जाने के लिए कहा और हार्दिक पटेल गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान कुछ गरमागर्मी का मौहाल भी देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत