1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने बोहरा समुदाय के 33 पाकिस्तानी बच्चों के लिए किया वीजा मंजूर

भारत ने बोहरा समुदाय के 33 पाकिस्तानी बच्चों के लिए किया वीजा मंजूर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2017 08:51 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 08:51 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत ने बोहरा समुदाय के पाकिस्तान के 33 बच्चों के लिए वीजा को मंजूरी प्रदान कर दी है...

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत ने बोहरा समुदाय के पाकिस्तान के 33 बच्चों के लिए वीजा को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन्हें आध्यात्मिक गुरू सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने मुम्बई आने का निमंत्रण दिया था।

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘हमने पाकिस्तान के बोहरा समुदाय के 33 बच्चों के लिये वीजा को मंजूरी प्रदान कर दी है जिन्हें समुदाय के आध्यात्मिक गुरू सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने निमंत्रित किया था।’’

बोहरा समुदाय विश्वभर में फैला है और इस समुदाय के आध्यात्मिक गुरू मुम्बई में रहते हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत