मुंबई: गुजरात के पोरबंदर में भारतीय नौसेना का रिमोट संचालित विमान (आरपीए) गुरुवार सुबह सैन्यअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विमान सुबह लगभग 10 बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Related Stories
प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, इंजन फेल होने को इसकी वजह माना जा रहा है।
गौरतलब है कि नवंबर में भी इसी तरह का एक विमान विलिंग्डन द्वीप से उड़ान भरने के कुछ समय बाद कोच्चि नौसैन्य अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।