1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों को बंद करने का दिया आदेश

जम्मू-कश्मीर सरकार ने निजी कोचिंग सेंटरों को बंद करने का दिया आदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2018 06:37 am IST,  Updated : Apr 23, 2018 06:37 am IST

छात्रों के प्रदर्शनों के देखते हुए ‘स्कूलों के आसपास से अवरोध’ खत्म करने के लिए 12वीं कक्षा तक ट्यूशन देने वाले निजी कोचिंग सेंटरों को बंद करने का आज आदेश दिया गया...

People display kites and placard during a protest against...- India TV Hindi
People display kites and placard during a protest against the recent rape and murder of an eight-year-old Kathua girl  

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने कठुआ बलात्कार-हत्या के मामले में छात्रों के प्रदर्शनों के देखते हुए ‘स्कूलों के आसपास से अवरोध’ खत्म करने के लिए 12वीं कक्षा तक ट्यूशन देने वाले निजी कोचिंग सेंटरों को बंद करने का आज आदेश दिया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आदेश में 12वीं कक्षा से ऊपर के छात्रों को पेशेवर पाठ्यक्रमों की ट्यूशन देने वाले कोचिंग संस्थानों के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्कूलों के आसपास से अवरोध खत्म करने और सूबे में अकादमिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए नियामक पहल के तौर पर शिक्षा मंत्री सैय्यद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने 12वीं कक्षा तक ट्यूशन देने वाले कोचिंग सेंटरों को एक कुछ समय के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इससे जुड़े फैसले की हर पखवाड़े में एक बार समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत