1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक सैनिक घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2020 09:37 am IST,  Updated : Jan 25, 2020 12:17 pm IST

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा हुआ है।

Kashmir- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के त्राल में शनिवार को सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने यहां दो से तीन आतंकियों को घेरा हुआ है।

 इससे पहले दक्षिण कश्मीर में बुधवार को एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का एक विदेशी आतंकवादी मारा गया था और माना जा रहा है कि एक दूसरा आतंकवादी मौके से फरार हो गया था। मारे गए आतंकवादी की पहचान अबु सैफुल्ला उर्फ अबु कासिम के रूप में हुई थी, जो लगभग एक साल से सक्रिय था और जेईएम के एक विदेशी आतंकवादी कारी यासिर का सहयोगी थी। मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे। इनमें एक विशेष पुलिस अधिकारी और एक सेना का जवान था।

इनपुट- ians

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत