1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मृत लड़कियों के पिता का पता लगाने के लिए पुलिस टीम बंगाल रवाना

मृत लड़कियों के पिता का पता लगाने के लिए पुलिस टीम बंगाल रवाना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2018 06:57 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 06:57 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर भूख से तीन लड़कियों के मरने के बाद आज दिल्ली पुलिस की एक टीम को उनके पिता का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल स्थित उसके पैतृक स्थान पर भेजा गया है।

 Police team leaves for Bengal to find dead girls father- India TV Hindi
 Police team leaves for Bengal to find dead girls father

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर भूख से तीन लड़कियों के मरने के बाद आज दिल्ली पुलिस की एक टीम को उनके पिता का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल स्थित उसके पैतृक स्थान पर भेजा गया है। (पीएम मोदी का राहुल पर पलटवार, कहा-'हां, मैं देश के गरीबों के दुखों का भागीदार हूं' )

गौरतलब है कि प्रारंभिक मजिस्ट्रेटी जांच में कल उनके पिता के आचरण की ‘‘गहराई से जांच’’ की मांग की गयी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़कियों का पिता मंगल सिंह मंगलवार से लापता है। मंगलवार को शहर के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़कियों को मृत घोषित कर दिया था।

बता दें कि, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव हरीश रावत ने दिल्ली में तीन बच्चियों के कथित रूप से भूख से मारे जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और भाजपा पर अद्यतन राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का इस्तेमाल विभाजनकारी मकसद के लिए करने का आरोप लगाया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत