1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में PPE किट पहनकर बाल काट रहे हैं सैलून कर्मचारी

गुरुग्राम में PPE किट पहनकर बाल काट रहे हैं सैलून कर्मचारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 11:28 am IST,  Updated : May 11, 2020 11:28 am IST

गुरुग्राम में सैलून की मैनेजर ने बताया कि कर्मचारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं और PPE किट के साथ अन्य डिसपोजेबल सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं

Salon start working in Gurugram- India TV Hindi
Salon start working in Gurugram Image Source : INDIA TV

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक सैलून कर्मचारी पीपीई किट पहनकर ग्राहकों के बाल काट रहे हैं। रविवार को गुरुग्राम से आई तस्वीरों में सैलून कर्मचारी बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं। सैलून की मैनेजर ने बताया कि कर्मचारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं और PPE किट के साथ अन्य डिसपोजेबल सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैनेजर ने बताया कि ग्राहक उनकी इस सेवा से खुश नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में जब तीसरे लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तो उस समय कुछ जोन में सीमित स्टाफ के साथ कुछ जरूरी सेवाओं के लिए ढील दी गई थी। उसी दी गई ढील के तहत गुरुग्राम में सैलून कर्मचारी ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि इन सेवाओं के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है क्योंकि देश में कई जगहों से ऐसी खबरें भी आई थीं कि नाई की दुकान से कई लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत