मुंबई: किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट का एक विमान सोमवार को शिरडी एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे से फिसल गया। यह विमान दिल्ली-शिरडी मार्ग पर सेवा देता है। एयरलाइन के मुताबिक, विमान में सवार मुसाफिरों और चालक दल के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Related Stories
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "29 अप्रैल 2019 को दिल्ली से शिरडी जा रहे स्पाइसजेट बी737-800 विमान शिरडी में उतरने वक्त रनवे से फिसल गया। यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य तरीके से ही विमान से उतारा गया है।"