1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में कोरोना के 1808 नए केस मिले, 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोरोना के 1808 नए केस मिले, 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2021 11:28 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 11:28 pm IST

तमिलनाडु में सामने आने वाले कोविड-19 के नये मामलों में कमी जारी है। रविवार को राज्य में कोविड-19 के 1,808 नये मामले सामने आये, जिसमें नयी दिल्ली से वापस आया एक व्यक्ति भी शामिल है।

तमिलनाडु में कोरोना के 1808 नए केस मिले, 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत- India TV Hindi
तमिलनाडु में कोरोना के 1808 नए केस मिले, 24 घंटे में 22 मरीजों की मौत Image Source : PTI

चेन्नई: तमिलनाडु में सामने आने वाले कोविड-19 के नये मामलों में कमी जारी है। रविवार को राज्य में कोविड-19 के 1,808 नये मामले सामने आये, जिसमें नयी दिल्ली से वापस आया एक व्यक्ति भी शामिल है। इससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 25,48,497 हो गए। राज्य में 20 जुलाई से मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, तब राज्य में कोविड-19 के 1,904 नये मामले सामने आये थे। शनिवार को 1819 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित मिले थे। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 22 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत होने के साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 33,911 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण मुक्त होने के बाद 2,447 व्यक्तियों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 24,91,222 हो गई। राज्य में अब 23,364 मरीज उपचाराधीन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत