1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में न्यू लैंड पॉलिसी को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी, कहा- ये लागू नहीं होनी चाहिए

जम्मू कश्मीर में न्यू लैंड पॉलिसी को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी, कहा- ये लागू नहीं होनी चाहिए

 Published : Dec 18, 2022 09:21 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 09:21 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में लाई गई न्यू लैंड पॉलिसी 'जनविरोधी और कठोर' है और इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर(फाइल फोटो)- India TV Hindi
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर(फाइल फोटो) Image Source : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लाई गई न्यू लैंड पॉलिसी 'जनविरोधी और कठोर' है। उन्होंने कहा इस न्यू लैंड पॉलिस को लागू नहीं किया जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के पूर्व अध्यक्ष मीर ने साउथ कश्मीर में अनंतनाग जिले के दामहाल खुशीपुरा में बूथ स्तर के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उनकी यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर में पट्टाधारकों से जमीन का कब्जा सरकार को वापस करने के लिए कहे जाने के मद्देनजर आई। 

'विकास के लिए उपयोग करने की आढ़ में इसे सही ठहराया जा रहा'

पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "इसका मतलब है कि दशकों पहले पट्टे पर दी गई जमीन को पट्टे की समयसीमा पूरी होने पर वापस सौंपनी होगी। जिसे जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के विकास के लिए उपयोग करने की आड़ में उचित ठहराया जा रहा है लेकिन ये कानून जनविरोधी और कठोर है तथा इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।” 

'बीजेपी कांग्रेस को गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने से नहीं रोक पाएगी'

मीर ने कहा कि मनगढ़ंत और भ्रामक प्रचार कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपनाई गई गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने से नहीं रोक पाएगा। कांग्रेस नेता ने बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनवरी के अंतिम सप्ताह में जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत