1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-एनसीआर की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-एनसीआर की धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 Published : Jul 11, 2025 08:03 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 08:26 pm IST

Earthquake: भूंकप के ये झटके दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा के अलावा हरियाणा में भी महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है।

भूकंप - India TV Hindi
भूकंप Image Source : FILE

Earthquake: एक बार फिर भूकंप के झटकों से दिल्ली -एनसीआर की धरती हिल उठी। भूंकप के ये झटके दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा के अलावा हरियाणा में भी महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

कहां था भूकंप का केंद्र?

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में जमीन से 10 किमी की गहराई पर था। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते लोगों को इसके झटके बहुत कम महसूस हुए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बृहस्पतिवार को भी आया था भूकंप

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र झज्जर से तीन किलोमीटर उत्तरपूर्व और दिल्ली से 51 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। 

घरों से बाहर निकल पड़े थे लोग

झज्जर के अलावा भूकंप के झटके पड़ोसी रोहतक और गुरुग्राम जिलों, पानीपत, हिसार और मेरठ में भी महसूस किए गए। दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होते ही दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल कर खुली जगहों पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने भूकंप का तेज झटका महसूस किया। कुछ लोग तो नंगे पैर ही घरों से बाहर निकल पड़े। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत