1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर खरीददारों से 248 करोड़ धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के परिसरों में ईडी की छापेमारी, प्रमोटर 4 साल से हैं फरार

घर खरीददारों से 248 करोड़ धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के परिसरों में ईडी की छापेमारी, प्रमोटर 4 साल से हैं फरार

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 13, 2025 10:45 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 12:35 pm IST

ईडी की टीम ने रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आठ परिसरों में बुधवार सुबह से ही छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी दिल्ली और यूपी में की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

नई दिल्लीः रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की टीम बुधवार को दो राज्यों के आठ जगहों पर छापेमारी की। ईडी की टीम एक कंपनी के लखनऊ में छह और दिल्ली में दो परिसरों पर तलाशी ले रही है। कंपनी के सभी प्रमोटर पीयूष रस्तोगी, परेश रस्तोगी और दीपक रस्तोगी, पिछले चार वर्षों से फरार हैं। साक्ष्य के अभाव और उनके द्वारा नियमों का पालन न करने के कारण कोई कुर्की नहीं की जा सकी है। साक्ष्य एकत्र करने और कुर्की के लिए सबूत जुटाने के लिए ये छापेमारी चल रही है।

निवेशकों से 248 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने निवेशकों से 248 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मनी लांड्रिंग की जांच के तहत उत्तर प्रदेश स्थित एक रियल्टी समूह के खिलाफ बुधवार को छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि ‘रोहतास प्रोजेक्ट्स लिमिटेड’ के खिलाफ मामले में लखनऊ में कम से कम आठ और दिल्ली में दो परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। 

मनी लांड्रिंग का यह मामला 2021 से घर/व्यावसायिक स्थान खरीदने वालों द्वारा दर्ज कराई गई 87 प्राथमिकियों से जुड़ा है। इन प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की गई और उन्हें उनकी संपत्तियां नहीं दी गईं। सूत्रों ने बताया कि ‘यूपी रेरा’ (उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) द्वारा किए गए फोरेंसिक ऑडिट के अनुसार, इस मामले में ‘‘अपराध से अर्जित आय’’ 248 करोड़ रुपये है।  

कांग्रेस विधायक के परिसरों में भी रेड

वहीं एक दूसरे मामले में कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक सतीश कृष्ण सैल के खिलाफ लौह अयस्क के कथित अवैध निर्यात से संबंधित एक मामले में ईडी ने छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि मनी लांड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कर्नाटक, गोवा और मुंबई में कम से कम 15 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। सैल उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार, सैल पर अवैध तरीके से खनन किए गए उस लौह अयस्क के निर्यात का आरोप है, जिसे कर्नाटक के कारवार स्थित बेलेकेरी बंदरगाह से वन अधिकारियों ने जब्त किया था। 

भाषा इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत