1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गौतम बुद्ध नगर: सुंदर भाटी गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर: सुंदर भाटी गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 02, 2023 07:40 am IST,  Updated : Jul 02, 2023 07:40 am IST

कुख्यात सुंदर भाटी गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हुए हैं और एक को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हथियार और एक कार भी बरामद की है।

 Sundar Bhati gang - India TV Hindi
सुंदर भाटी गैंग और पुलिस के बीच तगड़ी मुठभेड़ Image Source : INDIA TV

गौतम बुद्ध नगर: कुख्यात सुंदर भाटी गैंग और पुलिस के बीच तगड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में भाटी गैंग के 2 बदमाश घायल हुए हैं और एक को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम गौतम बुद्ध नगर और थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने मोर्चा संभालकर ये सफलता पाई है। 

क्या है पूरा मामला

बीती रात थाना दनकौर से सूचना मिली थी, जिसके बाद चैकिंग के दौरान स्वाट टीम गौतम बुद्ध नगर और थाना इकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यों से गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी चौराहे पर मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में भाटी गैंग के 3 सदस्य बृजेश कुमार उर्फ बिल्लू फौजी, सतेन्द्र उर्फ सत्ते और प्रिंस खारी घायल हो गए। इस मुठभेड़ के दौरान प्रिंस खारी पकड़ा भी गया। ये बदमाश पहले थाना दनकौर पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में एक पिस्टल 32 बोर, 2 जिंदा और 3 खोखा कारतूस 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा और 2 खोखा कारतूस 315 बोर, एक इनोवा कार बरामद की है। इस बात की जानकारी पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की मीडिया सेल ने दी। 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: अलीगढ़ में 75 साल के साधु का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या का मामला दर्ज 

IMD Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, जानें यूपी समेत किन राज्यों में होगी बारिश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत