1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खराब मौसम और कोहरे के कारण आपकी ट्रेन हुई लेट, तो ऐसे ले सकते हैं रिफंड, जानिए डिटेल?

खराब मौसम और कोहरे के कारण आपकी ट्रेन हुई लेट, तो ऐसे ले सकते हैं रिफंड, जानिए डिटेल?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 25, 2022 08:45 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 10:24 am IST

साल के अंतिम दिनों में स्कूल के बच्चों की क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां हैं। लोग बड़ी संख्या में दिसंबर माह के अंत में यात्रा पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई बार खराब मौसम के कारण ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं। ऐसे में आप रेलवे कि नियमों के तहत टिकट का रिफंड भी ले सकते हैं।

Indian Railways- India TV Hindi
Indian Railways Image Source : FILE

Indian Railways: साल के आखिरी सप्ताह में कई लोग छुट्टियों के लिए जा रहे हैं। लेकिन घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें या तो निरस्त हो रही हैं या फिर देरी से चल रही हैं। यदि आपकी ट्रेन भी खराब मौसम की वजह से लेट हो गई तो आप रिफंड भी ले सकते हैं। जानिए क्या है प्रक्रिया। 

पिछले कई दिनों से कोहरे और खराब मौसम का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की निर्धारित समय से देरी से आवाजाही के कारण बहुत से लोगों को अपनी  यात्रा को कैंसिल कराना पड़ रहा है। हालांकि इस दौरान टिकट कैंसिलेशन और रिफंड को लेकर भी चिंता बनी रहती है कि आखिर किस तरह से टिकट कैंसिल करें और टिकट कैंसिलेशन पर कितना रिफंड मिलेगा।

Indian Railways
Image Source : FILEIndian Railways

टिकट का रिफंड कराने का ये है नियम

ऐसे में जानिए अगर आपकी ट्रेन निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही है और आपको अपनी यात्रा कैंसिल करना पड़ रही है तो यह जानना जरूरी है कि किस तरह आप अपने टिकट का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा समय की देरी से चल रही है और आप अपनी यात्रा को कैंसिल कर देते हैं तो रेल नियमों के अनुसार कन्फर्म, आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले टिकट कैंसिल करने पर आपको पूरा का पूरा रिफंड मिलेगा। यानी अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा देर से चल रही है, तो टिकट कैंसिलेशन का चार्ज रेलवे नहीं लेगा।

Indian Railways
Image Source : FILEIndian Railways

टिकट रिफंड के लिए क्या करना होगा?

TDR फाइल करने के लिए सबसे पहले आप अपने IRCTC अकाउंट को लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको MY ACCOUNT पर क्लिक करके नीचे दिए ऑप्शन में My Transaction और फिर File TDR पे क्लिक करना होगा। आप यहां से टिकट सिलेक्ट करके TDR फाइल कर सकते हैं। टीडीआर फाइल करने के बाद आपका रिफंड अमाउंट 5 से 7 दिनों के अंदर उसी अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जायेगा, जिससे आपने टिकट बुक किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत